रेवांचल टाईम्स - सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाला ग्राम डोकरराँजी में 20 फरवरी 22से 27 फरवरी 22 तक श्रीमत भागवत कथा का आयोजन अंतररष्ट्रीय कथा बाचक देवी ऋचा मिश्रा जी के मुखारबिन्द से होना तय हुआ है।साथ ही डोकररांजी सरपंच अमित राय ने रेवांचल टाईम्स संवाददाता अखिल बन्देवार से बात करते हुए बताया कि 20 फरवरी को कलश यात्रा 12 बजे से खैर माई से निकलेगी और 27 फरवरी को विशाल भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया मेरे पिता श्री भरत कुमार राय की स्मृति में यह कथा कराई जा रही है। जिसमे सभी लोगो को अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचने की प्रार्थना की गई है।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट........
No comments:
Post a Comment